फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भानपुर कस्बा पड़ाव पर व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Thu, 27 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/भानपुर। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भानपुर कस्बे में व्यापारी समाज ने जय पूर्वांचल व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कस्बा पड़ाव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने भगवान शिव की पूजा कर आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक राधेश्याम अग्रहरि, राजाराम तिवारी, हेमंत मोदनवाल, सुभाष चंद्र सोनी, भागवंत गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, कुलदीप कसौधन, सौरभ गुप्ता, सूरज साहू, शुभम गुप्ता, मुन्ना जायसवाल, मुन्ना सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का जिले के प्रमुख चौराहों पर स्वागत किया गया। मण्डल रुधौली के बरगदवा चौराहे पर सोनू अग्रहरी, भीतेहरा में संदीप चौधरी के नेतृत्व में किया गया। रुधौली संवाद के मुताबिक नगर पंचायत में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, रवि जायसवाल ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रुधौली में कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष के माध्यम से केक कटवाकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान नीलम गौड़, कृष्ण देव पांडेय, राजू पांडेय, बलराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
सोनहा संवाद के मुताबिक पचमोहनी में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अंकित त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सोनहा बाजार में मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया द्वारा स्वागत किया गया। सुशील त्रिपाठी प्रधान प्रतिनिधि, राजेश पाण्डेय बबलू प्रधान प्रतिनिधि आदि स्वागत में शामिल रहे।
विज्ञापन

मानिक चन्द संवाद के मुताबिक विधान सभा क्षेत्र के लक्ष्मनपुर चौराहे से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिनवा, सल्टौआ, कनेथू, पचमोहनी, सोनहा, भानपुर, रूधौली, बखिरा रूद्रनगर, विशुनपुरवा, दसिया, मानिकचन्द, शहीद शिवगुलाम सिंह पैंड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। शहीद शिवगुलाम सिंह स्थल पैड़ा में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश उर्फ लल्लू शुक्ल तथा ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान शहीद स्थल शिवगुलाम सिंह के अशोक स्तम्भ पहुंचकर पुष्पांजलि किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, योगेश शर्मा, विपिन्न, रामरेखा, उमेशचन्द सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें