फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक घायल

Mon, 23 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​भितिहा रामजानकी मार्ग से नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली। 
विज्ञापन
संपर्क मार्ग पर पटरियां क्षतिग्रस्त होने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के अइलिया-भितिहा संपर्क मार्ग पर पंचायत भवन के सामने शटरिंग का सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर कुआनो नदी के बंधे से नीचे पलट गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी वाहन से सीएचसी कुदरहा ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भितिहां निवासी 20 वर्षीय आलोक, हरिओम और प्रियांशु के साथ ट्रॉली पर शटरिंग का सामान लाद कर अइलिया ले जा रहे थे। अइलिया-भितिहा संपर्क मार्ग की पटरियां बरसात में जगह-जगह रेन कट के कारण काफी जर्जर हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अइलिया पंचायत भवन के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर कुआनो नदी के बंधे से नीचे पलट गई। गनीमत रही कि वह पानी में नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर सवार हरिओम और प्रियांशु किसी तरह नदी से बाहर आए और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और चालक आलोक को निजी वाहन से सीएचसी बनहरा कुदरहा पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें