फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा

Mon, 23 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ग्रीन वैली एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते बच्चे।
विज्ञापन
बच्चों ने पहनी माता दुर्गा, सीता, लक्ष्मी व श्रीराम की पोशाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मिश्रौलिया स्टेट स्थित ग्रीन वैली एकेडमी में नवरात्र पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने देवी-देवताओं की पोशाक पहनकर हिस्सा लिया। नित्या चौहान माता दुर्गा, अभिनंदन शुक्ला भगवान शिव, आद्विक गौड़ व अथर्व भगवान राम, काव्या सिंह व माही उपाध्याय माता सीता, अथर्व यादव लक्ष्मण, अन्वी माता लक्ष्मी, आयांश सिंह गणेश भगवान की पोशाक में सर्वश्रेष्ठ चुने गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को अपनी परंपराओं को जानने का मौका मिलता है। निदेशक डाॅ. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि पर्व उल्लास को बढ़ावा देते हैं। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा होती है। इस मौके पर नेहा गौड, शशि, महिमा, रिया, जया, पूजा, खुशबू, रूचि, निशा, महिमा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें