फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटरी से नहर में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Wed, 09 Jul 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। सरयू नहर खंड खलीलाबाद की नहर की पटरी पर जा रहा ट्रैक्टर नसीब गंज चौराहे के पास बेकाबू होकर नहर में गिर गया। गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिद्धार्थनगर जिले के डिडई थाना के भैंसहिया के 24 वर्षीय छोटू पुत्र मनिराम ट्रैक्टर लेकर मंगलवार को बस्ती की तरफ आ रहे थे। नसीबगंज चौराहे के पास ट्रैक्टर सरयू नहर की पटरी पर गिर गया। दो भाई और तीन बहनों में छोटू बड़ा था। ट्रैक्टर चलाने के अलावा मेहनत मजदूरी करता था। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

खेत में मिला वृद्ध महिला का शव
कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के कौड़ी कोल गांव के सिवान में 90 वर्षीय राजपति पत्नी स्वर्गीय आशाराम का शव खेत में मिला। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। कौड़ीकोल गांव के लोग बताते हैं कि राजपति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। परिवार के लोग भी विशेष ध्यान नहीं देते थे। वह इधर-उधर टहलती रहती थी। तीन दिन से महिला को किसी ने देखा नहीं था। मंगलवार शाम खेत में शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। एसओ सुशील गोंड ने बताया कि उचित कार्रवाई की जा रही है। संवाद
मारपीट में कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के सुअरहा कला में मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित राधेश्याम ने एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि वह अपने धान की फसल का बेहन लेकर घर आ रहे थे, तभी उनके लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया गया। आरोप है कि नुकीले हथियार से उनकी जान लेने की कोशिश की गई। वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। लालगंज थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि मुहर्रम की व्यस्तता के कारण कार्रवाई में देरी हुई है। शीघ्र प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

मारपीट में तीन पर केस
सोनहा। पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के खैरा मधुनगर गांव की मनटूरा देवी पत्नी रामलाल का आरोप है कि रविवार शाम छह बजे गांव के महेंद्र, सुंदरी देवी व विफई ने पेड़ उखाड़ने का झूठा आरोप लगाकर उन्हें व बेटे श्याम नारायन को गाली देते हुए मारा-पीटा व जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, अपशब्द व जानमाल की धमकी के मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद
पारिवारिक विवाद में महिला को पीटा, केस
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। त्रिलोकपुर निवासी प्रियंका पत्नी जितेंदर का आरोप है कि आपसी पारिवारिक विवाद का लेकर उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने जितेन्दर, अजीत, सुजीत और निर्मला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
बेरहमी से पिटाई का आरोप, तीन पर केस
बस्ती। रुधौली पुलिस ने जिगिना में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। जिगिना निवासी बाल किशुन यादव ने तहरीर दी है कि दिमागी रूप से कमजोर भाई विजयनाथ को विपक्षी मारपीट रहे थे। कारण पूछने पर आरोपी भड़क गए और मुझे व मेरे भाई को मारा-पीटा। शोर मचाते हुए घर के अंदर भाग गए तो घर में घुसकर मारा-पीटा। बीच-बचाव में आई पत्नी आशा देवी व बेटे को भी मारापीटा। भाई विजय नाथ गंभीर चोट आने के कारण में घर में बेहोश हो गया। जानमाल की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दयानंद यादव, इन्द्रदेव यादव व सुग्रीव यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
हर्रैया। बरगदवा माफी गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मोना गुप्ता पत्नी शिव प्रसाद गुप्ता को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। संवाद
जुआ खेलते दो लोगों को पकड़ा
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दो लोगों पर कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र दूबे ने बनगवा खास के पास से दो लोगों को ताश के पत्ते के साथ पकड़ा। मौके से एक सफेद रूमाल में 1480 रुपये व तलाशी में 1800 रुपये बरामद हुए। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर बनगवा खास निवासी प्रमोद व विजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
बैनामे के लिए रुपये लेकर हड़पे, केस
बस्ती। धोखाधड़ी कर जमीन के बैनामे के नाम पर पैसा हड़पने के आरोप में कलवारी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के माझा खुर्द निवासी सोहबता पत्नी मायाराम का आरोप है कि विपक्षियों ने जमीन बैनामा करने के नाम पर उनसे पैसा ले लिया। बाद में बैनामा नहीं किया और न ही पैसा वापस किया। पुलिस ने माझाखुर्द निवासी जंगीलाल व सैफाबाद निवासी हरीलाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
हादसे में बाइक सवार आशा और उनके पति घायल
बस्ती। मंगलवार सुबह 11:00 बजे गौर ब्लॉक की बढ़या गांव की रहने वाली आशा कुमकुम पाठक और उनके पति आनंद स्वरूप पाठक बाइक से बस्ती जा रहे थे। गौर बस्ती मार्ग पर जोगिया और बभनगंवा चौराहे के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे आशा बहू और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमकुम की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें