फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खंडहर हो गया पर्यटक भवन... जमीन पर कब्जा, चल रहीं दुकानें

Thu, 30 May 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बड़े वन चौराहे पर ​स्थित पर्यटन भवन परिसर में कर रहे मिट्टी पटा जा रहा है।
विज्ञापन
30 साल पहले बना राही पर्यटक आवास गृह बिना उपयोग में आए हो गया कंडम
विज्ञापन

परिसर की जमीनों पर भू-माफिया ने किया कब्जा, तीन तरफ से हुआ अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 30 साल पहले बस्ती में बना पर्यटक भवन बिना उपयोग में आए ही खंडहर हो गया। दो मंजिला इमारत के दरवाजे, फर्श और खिड़कियां टूट चूकी हैं। दीवारों में दरार आ गई है। यहां पशुओं के अलावा कोई नहीं रहता। इस पर्यटन स्थल की रौनक छिनी तो यहां की बेशकीमती जमीनों पर भू- माफिया की नजर पड़ गई। परिसर के तीन तरफ कुछ हिस्सों में निर्माण कर जमीन कब्जा कर लिया गया है। सड़क के किनारे कुछ लोगों ने गुमटियां रख ली हैं। परिसर की खाली जमीन भी निजी मोटर वर्कशाॅप एवं अन्य उपयोग में लाई जा रही है।
जिला मुख्यालय को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की पहल वर्ष 1994 में हुई थी। बड़ेवन चौराहा के पास मड़वानगर बस्ती-बांसी मार्ग और बस्ती-गोरखपुर हाईवे के किनारे ढाई एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी, ताकि पर्यटकों के लिए आवागमन की सुलभता हो सके। यहां करोड़ों रुपये खर्च कर दस कमरों की दो मंजिला भवन तैयार किया गया था। आगंतुकों के लिए राही पर्यटक आवास गृह के नाम से इसे संचालित होना था, मगर भवन बनने के बाद प्रशासनिक कवायद बिल्कुल ठप हो गई।
विज्ञापन

इससे इस यह पर्यटक आवास गृह संचालित ही नहीं हो सका। बिना उपयोग में आए ही यह भवन कंडम हो गया। वर्तमान में इस भवन में रहने लायक नहीं है। अवशेष के नाम पर केवल दीवारे और छत बची है। बाकी खिड़की, दरवाजा सब गायब है। फर्श टूटी है, शौचालय जाम हो गए हैं। बिजली, पंखा, पानी आदि की कोई सुविधा नहीं रह गई है। लंबे समय इस पर्यटन स्थल का पुर्साहाल न होने के कारण इसकी बेशकीमती जमीनों पर कब्जे का खेल शुरू हो गया। एक दशक के भीतर अवैश कब्जों के चलते इस स्थल की प्रकृति बदल गई। अब यह निर्माण होने के नाते तीन तरफ से घिर गया है। केवल हाईवे के तरफ का कुछ हिस्सा खाली बचा है। जिससे इस स्थल की पहचान भी अब आसानी से नहीं हो पा रही है।
...
दस साल बाद बना हाईवे, तब भी नहीं ला पाए निखार
पर्यटन स्थल पर गेस्ट हाउस की इमारत बनने के दस साल इस स्थल की महत्ता तब और बढ़ गई जब यहां बस्ती-गोरखपुर फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ। फोरलेन सड़क पर यहां फ्लाईओवर और सामने सर्विस रोड का निर्माण हुआ है। इससे पर्यटन स्थल का एक किनारा बिल्कुल हाईवे के सर्विस रोड पर आ गया। बावजूद इसके विभाग इस अवसर का लाभ नहीं उठा सका। आवागमन के लिहाज से यह स्थल अब सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
...
साल भर पहले हुई थी पर्यटन स्थल को संवारने की पहल
साल भर इस पर्यटन स्थल को संवारने की पहल हुई थी। मगर यह भी महज कागजी कोरम बनकर रह गया। योजना बनी कि इस स्थल को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसमें मल्टी कांपलेक्स बिल्डिंग एवं अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण प्रस्तावित है। जिससे रोजगार और पर्यटकों की दृष्टि से यहां हर समय चहल- पहल बनी रहे। मगर यह मंशा भी साकार नहीं हो सकी। जिससे भू-माफिया के हौसले पस्त नहीं हुए। उनका कब्जा बढ़ता ही जा रहा है।
...
पूरेखेरू में विकसित होना है पर्यटन स्थल
अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में मखौड़ा धाम के निकट पूरेखेरू गांव में भी पर्यटन स्थल विकसित किए जाने की योजना है। इसके लिए चार एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। लेकिन, अभी कार्ययोजना नहीं तैयार हुई है। अयोध्या से सटे होने के कारण यहां भविष्य में पर्यटकों के आमद की संभावना ज्यादा है। इसलिए जनपद का दूसरा पर्यटन स्थल मखौड़ा क्षेत्र में चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन

...
कोट
बस्ती पर्यटन स्थल को विकसित करने की योजना बनाई गई है। सबसे पहले इस स्थल की जमीन की पैमाइश जरूरी है, ताकि अवैध कब्जे से इसे मुक्त कराया जा सके। पैमाइश के लिए पत्र लिखा गया है। मतगणना के बाद इसमें तेजी आएगी। इसके बाद पीपीपी मोड में इसे विकसित किया जाएगा।
-विकास नरायन, सहायक पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें