फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा बुराइयों के रावण का अंत

Mon, 10 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सत्यम शिवम् सुन्दरम प्ले स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को दशहरा पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। विजय दशमी के नाम से विख्यात असत्य पर सत्य की विजय के इस पर्व को वर्षा ऋतु की समाप्ति ओर शरद के प्रारंभ का सूचक भी माना गया है।
विज्ञापन


दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त होता है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग सोने, चांदी और वाहन की खरीदारी करते हैं।  इस दिन अलग अलग जगहों पर रावण, कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। इस दिन व्यक्ति अपने शस्त्रों की पूजा करता है। दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना विशेष रुप से शुभ है। कहा जाता है कि महाभारत काल में पांडु पुत्रों ने अज्ञात वास में जाने से पहले इसी दिन शमी के पेड़ में अपने अस्त्र शस्त्र छुपाए थे। 

इस अवसर पर नवरात्र में स्थापित ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाएगा। कोतवाली के अलावा पुरानी बस्ती सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की 257 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। जिनमें सबसे ज्यादा 78 प्रतिमाएं दुबौलिया और 73 प्रतिमाएं वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में स्थापित हैं। इसके अलावा पुरानी बस्ती में 28, कलवारी में 4, नगर थानाक्षेत्र में 21 और मुंडेरवा में पांच प्रतिमाएं स्थापित हैं जिनका विसर्जन किया जाना है। इस मौके पर कई जगह मेले भी लगेंगे। आयोजन को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए भारी-भरकम पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें