फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़ हटाया अतिक्रमण

Mon, 10 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के ओझागंज मे ताजिया के रास्ते के लिए लोगो समझाती पुलिस फोर्स।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार में ताजिया रास्ते के विवाद में प्रशासन ने पुलिस बल के साथ विवादित रास्ते में पड़ रही दिवार को तोड़वा दिया। फिर भी ताजियेदार संतुष्ट नहीं है। प्रशासन से ताजिया न उठाने की बात कह रहे हैं जिससे  गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

 ओझागंज बाजार में ताजिये के रास्ते का विवाद गांव के जियाउल हसन और हसमत अली के बीच काफी दिनों चला आ रहा है। ताजियेदारों का आरोप था कि रास्ते में गांव के जियाउल हसन ने बढ़ाकर दीवार बना लिया है। जिसका एसडीएम हर्रैया के यहां मुकदमा चल रहा था। एसडीएम ने रास्ता खाली करने के लिए आदेश जारी किया था। उसके बाद भी जियाउल हसन ने रास्ता नहीं खाली किया। जिससे हसमत अली सहित गांव के ताजियेदार ने ताजिया न उठाने की शिकायत प्रशासन से की थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार दोपहर 12 बजे एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र सिंह और सीओ कलवारी ने पुलिस बल के साथ ताजिये के रास्ते में पड़ रही दीवार को तोड़वाकर रास्ता खाली करा दिया। उसके बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराकर           चले गए। 
कुछ देर बाद ताजियेदार पुन: अक्रोशित हो गए और ताजिया न उठाने की बात कही । इस पर सीओ कलवारी अरशद जमाल सिद्धिकी ने लोगों को समझाया और विवाद न करने को कहा। मौके पर एसओ कप्तानगंज शिव बरन यादव, एसओ नगर निर्भय नरायन सिंह, राजस्व निरीक्षक  चन्द्रेश सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसआई दिनेश चन्द्र मिश्रा, रामा प्रसाद यादव, अशोक वर्मा,और पीएसी के कई जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें