बस्ती। रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत 1522 बूथों पर पांच
वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए डीएम ने
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ सीएल
कन्नौजिया ने बताया कि पर्यवेक्षण के लिए 279 पर्यवेक्षक और 54 सेक्टर
मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। बूथ दिवस पर 1522 बूथों पर लक्षित बच्चों को
पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
23 नवंबर से टीमें घर घर भ्रमण कर
बूथ दिवस पर पोलियो ड्राप पीने से वंचित बच्चों को प्रतिरक्षित करेंगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ फकरेयार ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो अभियान
में वीओपीवी वैक्सीन प्रयोग की जाएगी।