फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को योग और आसन बताए

Sun, 22 Nov 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डान वास्को स्कूल में शनिवार को योगशिक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष के डॉ प्रवेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


डॉ प्रवेश ने बच्चों को विभिन्न योगासनों के बारे में बताया। कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से योग को नियमित पाठ्यक्रम के रुप में शामिल करने का निर्णय सराहनीय है। योगशिक्षक रामसुमिरन ने कहा कि योग जीवन का आधार है।

प्रबंधक राजेश मिश्र ने कहा कि योग को नियमित व विधिपूर्वक करने पर लाभ मिलता है। संरक्षक सुमन रानी मिश्र ने कहा कि योग एवं प्राणायाम ईश्वरीय शक्ति से जुड़ने का सरल उपाय है। इससे संस्कार पल्लवित-पुष्पित होते हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एनके वर्मा ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। इसके दो अर्थ होते हैं जोड़ और समाधि। जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ते, समाधि तक पहुंचना कठिन होता है। नेहा चौधरी ने अपने मोहक नृत्य से सभी को प्रभावित किया।

संचालन शगुफ्ता आलिया ने किया। इस मौके पर जेडी यादव, परशुराम दुबे, गणेश श्रीवास्तव, बिंदुसार सिंह, मुकेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, बिंदू मिश्रा, सुशीला त्रिपाठी, तस्कीन फातिमा, नम्रता पांडेय, सोनी त्रिपाठी, सविता, सीमा वर्मा, उमा मिश्रा, सुभाष मणि, मोहम्मद हुसैन, सना इकबाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें