फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए अनुशासित रहना जरूरी

Sun, 22 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अ​ति​थियों के साथ पुरस्कृत की गई उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। स्रोत - महावदद्यालय
विज्ञापन
बस्ती। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाए जा रहे पं. शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षिक सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की बौछार की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एवी पीजी कॉलेज गोरखपुर की प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के व्यवस्थापक संजय उपाध्याय, प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए पहले अनुशासित रहना जरूरी है। यदि अनुशासन में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो कोई लक्ष्य कठिन नहीं है। उन्होंने छात्राओं की उत्तम प्रस्तुति के लिए साधुवाद दिया। कहा कि छात्राएं भी अपने कॅरियर को संवार सकती है। वह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करके समाज के नवनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकती है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के संस्थापक पं. शिव हर्ष उपाध्याय की स्मृति में शैक्षिक सप्ताह मनाने की एक स्वस्थ परंपरा रही है। इसमें विभिन्न तरह की शैक्षिक गतिविधियां संचालित होती है। थानाध्यक्ष महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने कहा कि यदि छात्राओं को जिले में किसी भी तरह की समस्या आती है तो उसके निदान के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध हैं। इस दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय का कुलगीत का गायन किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नंदनी ने नटराज स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति की। छात्रा मुस्कान ने भजन गाया।
विज्ञापन

रिमझिम, नैंसी, खुशी, निधि एवं श्वेता ने मैशअप गीत पर मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया। इस तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुधा त्रिपाठी, सदस्य डॉ नूतन यादव, डॉ. वीना सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश पांडेय एवं मोनी पांडेय द्वारा किया गया। समाजशास्त्री डॉ. रघुवर पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ. संतोष यदुवंशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें