फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तिरुपति-छपरा समर स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी की छुट्टियों में महानगरों से गांव आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से दो और ग्रीष्मकालीन विशिष्ट ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार से तिरुपति-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाया जा रहा है। सात मई से 07443 तिरूपति-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन तिरुपति रेलवे स्टेशन से 23:55 बजे प्रस्थान करेंगी।
जो कानपुर सेंट्रल लखनऊ, अयोध्या धाम, मनकापुर जंक्शन के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 2:32 बजे पहुंचेगी। जबकि गोरखपुर जंक्शन पर 03:55 बजे देवरिया सदर, सीवान के रास्ते छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 7:45 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेंगी। ट्रेन संख्या 07444 इसी रास्ते से आएगी जो बस्ती स्टेशन पर 9:42 बजे पहुंचेगी व मनकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ के रास्ते तिरुपति को जाएगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3 कोच, शयनयान श्रेणी के 13 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, एलएसएलआरडी के एक कोच और सह लगेज यान के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाएं जाएंगे। इसके साथ ही 21 मई 9 जुलाई तक जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। जो आठ फेरों के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 21 मई को जोधपुर स्टेशन से 16:15 बजे आगे प्रस्थान करेगी।
जो दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, अयोध्या धाम, मनकापुर, के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 19:07 बजे पहुंचेगी। यह खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 20:50 बजे पहुंच कर यात्रा समाप्त करेगी। 22 मई को ट्रेन संख्या 04830 वापसी में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 23: 25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो बस्ती स्टेशन पर 12:34 पहुंचेगी और मनकापुर अयोध्या धाम लखनऊ के रास्ते जोधपुर को जाएगी।
इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 कोच, शयनयान श्रेणी के 8 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 कोच और एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें