फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में तीन युवक घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र में डीजे पर नाच-गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कमलेश पुत्र राम कुमार निवासी मोहल्ला पुराना डाकखाना थाना कोतवाली बस्ती अपने परिवार सहित नगर क्षेत्र के ग्राम निशाजोत रानीपुर में निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 15 मई की रात करीब 10 बजे डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया।
कमलेश का आरोप है कि रानीपुर गांव के संदीप, गिरीश, प्रेम और अनिल ने मिलकर सत्यम, शिवम तथा उनके भतीजे देव पर लोहे के रॉड, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें