फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन टकराए, एक की मौत-आठ घायल

Mon, 22 May 2017 11:29 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहन भीड़ें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील गेट के सामने फोरलेन हाइवे पर रविवार आधी रात ऑटो व पिकअप टकरा गई। अभी कुछ ही पल बीते थे कि अचानक लखनऊ की ओर से तीव्र गति से आ रही एक अन्य कार भी दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से आ भिड़ी गई। हादसे में तीनों वाहनों में बैठे नौ लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल जाते समय एक की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

 हादसे की सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया। घायलों में एक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि शेष आठ को भर्ती कराया गया है। इनमें भी तीन की हालत गंभीर बताई गई है। 
तहसील गेट के सामने अवैध कट से रात पौने 12 बजे एक ऑटो सवारी लेकर थाने की ओर मुड़ गया। ऑटो के अचानक से लखनऊ की ओर से तीव्र गति से आ रही पिकअप के सामने आ जाने से पिकअप का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और उसकी ऑटो से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछल कर दूर जा गिरा, जबकि पिकअप सड़क पर ही पलट गई। अचानक हुई दुर्घटना से पिकअप के पीछे आ रहे एक अन्य कार भी पिकअप से जा टकराई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार पैकोलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 62 वर्षीय चंद्र प्रकाश, 32 वर्षीय राजेश पांडेय, 25 वर्षीय रमेश कुमार, जनपद सीतापुर के फत्तेपुर निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार, इसी जिले के सीवारा थाना अटरिया निवासी 22 वर्षीय अखिलेश, पिकअप पर सवार मलिहाबाद लखनऊ निवासी 22 वर्षीय रज्जन, बालागंज लखनऊ निवासी 28 वर्षीय आशीष तथा सीतापुर निवासी मुमताज को चोट आई गई। कार में सवार कुशीनगर जिले के वन अधिकारी सुरेंद्र प्रताप व उनकी पत्नी ललिता भी घायल हुई हैं।      
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, मगर सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में चंद्र प्रकाश की मौत हो गई।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें