फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुधौली की बजाज डिस्टिलरी सील

Mon, 22 May 2017 11:24 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बजाज डिस्टिलरी सोमवार को सीज कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आमी नदी के प्रदूषण का आरोप जांच में सही पाने जाने पर बजाज डिस्टिलरी सोमवार को सीज कर दी गई। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर की गई है। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती के अनुसार अगले आदेश तक डिस्टिलरी में कोई नया उत्पादन नहीं होगा।      
विज्ञापन

 शुगर मिल के शीरे से अल्कोहल बनाने की प्रक्रिया में निकला जहरीला स्पेन्टवॉश आमी नदी में छोड़ा जा रहा था। इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की गई थी। बोर्ड ने 13 अप्रैल को जांच के लिए समिति गठित कर दी थी। समिति ने आमी पुल के नीचे जांच करने पर बॉयोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) व कैमिकल ऑक्सीजन डिमांड (सीओडी) अधिक मात्रा में पाया गया, जो कि पानी में ऑक्सीजन की कमी को परिलक्षित करता है। इससे नदी के पानी की गुणवत्ता प्रभावित हुई। समिति की ओर से एक और जांच 22 अप्रैल को सतनरिया नाले में की गई। नाले के पानी की जांच में भी यही परिणाम आया। इसकी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी गई। बोर्ड के 18 मई के आदेश के अनुपालन में डीएम के निर्देश पर एसडीएम रुधौली कीर्ति प्रकाश भारती, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रदूषण अधिकारी, एसओ रुधौली केडी सिंह के साथ पूरी टीम ने बजाज डिस्टलरी के छह प्वाइंट सीज कर दिया। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती के अनुसार अगले आदेश तक कोई नया उत्पादन नहीं होगा। नदी में कोई जहरीला रासायनिक गंदा स्पेंटवाश नहीं जाएगा।      
विज्ञापन

     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें