फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें...सात दिन बाद भी खाली हाथ

विज्ञापन
डेगरहा गांव में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के डेगरहा गांव में शनिवार की देर रात दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट के वारंटी आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी सप्ताह भर बाद भी पुलिस की पकड़ दूर हैं। जबकि इस मामले में आरोपी के मामा समेत छह नामजद समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी पुलिस ने ही दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खुद पर हुए हमले के आरोपियों को पकड़ न पाने पर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। जबकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी जैसी तेजतर्रार समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। उधर, चर्चा है कि आरोपी पक्ष हाईकोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है।
वारदात के बाद डेगरहा गांव में पसरा सन्नाटा अब छटने लगा है। आरोपी के घर के आसपास के घरों के पुरुष भी अब दिख रहे हैं। फिर भी कोई भी वारदात कैसे हुआ और क्यों हुआ पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। मुख्य आरोपी वारंटी के मामा के घर पर सन्नाटा पसरा है। उसके गायों की देखभाल करने के लिए ससुर आए हैं, वह भी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी के घर के बगल रहने वाले एक युवक ने बताया कि वारंटी के मामा के घर पर एक रिश्तेदार रहकर जानवरों की देखभाल करते हैं। एक लड़की भी घर पर रहती है। बताया कि तीन गाय हैं। ग्रामीण ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गांव में पुलिस की गाड़ियां नहीं आ रही है। इससे गांव का माहौल शांत हो गया है।
बता दें शनिवार की देर रात चौकी प्रभारी टिनिच हरि राय व उनके हमराही थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट के आरोपी विपिन कुमार पकड़ने डेगरहा गांव आई थी। इसी बीच आरोपी के मामा राम कुमार व अन्य लोगों ने पुलिस पर चोर-चोर कहते हुए हथियार लहराते हुए गाली देते हुए आक्रामक हो गए थे।
हमले में हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी गई थी ।भीड़ और रात होने के फायदा उठाते हुए सभी आरोपी भागने में सफल हो गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि वारदात के बाद लगातार चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अब तक किसी आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें