फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षक निलंबित, 68 का वेतन रोका

Sun, 10 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्कूलों तक शिक्षक पहुंचाओ अभियान के दूसरे दिन भी बीएसए संतोष कुमार सिंह ने शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। विक्रमजोत ब्लॉक के 71 विद्यालयों की जांच की गई। बीएसए ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट पर एमडीएम में अनियमितता और लगातार गैरहाजिर रहने के कारण एक प्रधानाचार्य और दो सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिन तीन अध्यापकों को निलंबित किया गया उनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवरालाला के सहायक अध्यापक विपिन तिवारी, प्राथमिक विद्यालय मल्हनी के प्रधानाध्यापक संजय वर्मा व प्राथमिक विद्यालय मुनियांव कला के सहायक अध्यापक रामनरेश शामिल हैं। 68 शिक्षकों का वेतन रोक कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि शिक्षक नियमित स्कूल नहीं जाते।

जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय गुडाकुंवर के पशुपति नाथ, दुधौरा के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार यादव, पहिया के प्रधानाध्यापक जगदीश कुमार, चेफवा के प्रधानाध्यापक जीवित राम वर्मा, धौराहरवा चौहान के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, देवखाल के प्रधानाध्यापक तुलसीराम, जैतापुर के प्रधानाध्यापक राम मिलन द्विवेदी, सुकरौली के अध्यापक विंदकेश व मन्नू कुमार चौहान, सेवरालाला की प्रधानाध्यापिका इंद्रावती, पटखौली के प्रधानाध्यापक विजय सेन, रानीपुर कठवनिया की प्रधानाध्यापिका सुमनलता शामिल हैं।
विज्ञापन


नगराचौधरी का पुरवा के प्रधानाध्यापक मुक्तिनाथ वर्मा, नगराबदली के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शुक्ल, खतमसराय की प्रधानाध्यापिका कंचनलता, अकला के शिक्षक रामनरेंद्र वर्मा, फरेंदा के शिक्षक रवींद्र प्रताप सिंह, रानीगांव के शिक्षक सुनील कुमार व अब्दुल हकीम अंसारी, कोहलमिश्र के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद, सरौना की प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी, शेखपुरा की शिल्पा वर्मा, चरथी नथ के जीतेंद्र कुमार का वेतन रोका गया।

देवखाल के तुलसीराम, प्रधानाध्यापक सोहन लाल व लक्ष्मीकांत, बभरौली के संजय यादव, देवकाली बाबू की निर्मला, कुदरही बाबू के प्रधानाध्यापक दुर्गेंद सिहं, देवखर की रीना कुुमारी, भारती, भरत भूषण यादव व बालिस्टर सिंह, अर्जुनपुर के डाक्टर अरविंद कुमार, तुर्शी के महेंद्र लाल प्रधानाध्यापक भरतराज सिंह, प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर के प्रधानाध्यापक प्रभाकर सिंह, सुनगहा बदली के प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश सिंह, शक्तिपुर के पप्पू कुमार श्रीवास्तव, कलानी खुर्द के प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्र व हरिशंकर चौधरी, भगवानपुर के प्रधानाध्यापक गिरजाशंकर सिंह, जीजीरामपुर के प्रधानाध्यापक सुखराम का वेतन रोका गया।

नगराबइली के प्रधानाध्यापक केशवराम यादव, थरूआपुर के प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह, चपिलावं के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार, नटौआ के प्रधानाध्यापक वशिष्ठधर द्विवेदी, हंसराज के प्रधानाध्यापक जुग्गीलाल व शिक्षक सुनील तिवारी, कैथोलिया के अखिलेश तिवारी, बस्थनवा के प्रधानाध्यापक बाबूराम, धुसनैया पाठक के दिलीप दुबे, कवंलपुर की रामा देवी, फूलपुर की सारिका तिवारी, कल्याणपुर के राम बिलास का वेतन रोका गया।

बाघानाला के शिवकुमार, गौरियानयन की श्रद्घा शुक्ला, फूलडीह की मीनाक्षी राज वर्मा, प्राथमिक विद्यालय विक्रमजोत की प्रधानध्यापिका मोनिका पांडेय, मलौली गोसाई के मोहम्मद वकीलुदीन, नेतवरपटटी के धमेंद्र कुमार सिंह सुधाकर तिवारी, कन्हईपुर के रोहित कुमार, मल्हनी की स्वीटी सिंह व सावित्री देवी, इमिलिया के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शुक्ल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानध्यापक सरजू प्रसाद पाठक व सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें