फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य कैंप के लिए बस्ती के तीन छात्र चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईआईआईटी प्रयागराज में पांच जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारत सरकार के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद एवं नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम कोलकाता के सहयोग से विज्ञान भारती द्वारा संचालित विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य स्तरीय कैंप के लिए बस्ती के तीन छात्रों का चयन हुआ है।
आरसीसी पब्लिक स्कूल गणेशपुर की छात्र कक्षा-6 की छात्रा अंशिका यादव, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के कक्षा-8 के छात्र अनंत पांडेय और उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती के कक्षा-8 के छात्र मोहम्मद कैस का चयन राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य कैंप के लिए हुआ है। अब यह छात्र पांच जनवरी को आईआईआईटी प्रयागराज में आयोजित स्टेट कैंप में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे और विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राष्ट्रीय कैंप हेतु चयनित हो सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य समन्वयक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बताया कि इस वर्ष के विद्यार्थी विद्यार्थी विज्ञान मंथन की परीक्षा में पूरे देश से लगभग दो लाख बच्चों ने भाग लिया। गोरक्ष प्रांत से इस वर्ष दिनांक 23 व 27 अक्टूबर तथा 11 नवंबर को लगभग 2500 छात्रों तथा पूरे उत्तर प्रदेश के लगभग 12 हजार छात्रों ने इस ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया। इसमें से गोरक्ष और काशी प्रांत के 127 छात्र राज्य कैंप हेतु सफल घोषित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विज्ञान भारती द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने तथा उनकी वैज्ञानिक क्षमता को एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके आधार पर यह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें बस्ती जनपद के इन तीन छात्रों का चयन किया गया है। अब यह तीनों छात्र 5 जनवरी को प्रयागराज स्थित आईआईआईटी में एक दिवसीय स्टेट कैंप में प्रतिभाग करेंगे और उसमें अपने हुनर का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर इसमें होने वाले नेशनल कैंप में स्थान बना सकेंगे।
विज्ञापन

बच्चों के चयन होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल, बीएसए अनूप तिवारी, विज्ञान भारती के संगठन महासचिव आशुतोष सिंह, विज्ञान भारती के अध्यक्ष प्रोफेसर योगेंद्र कोहली, महासचिव शैलेंद्र त्रिपाठी, आरसीसी पब्लिक आरसीसी इंटर कॉलेज गणेशपुर के प्रबंधक शैलेश चौधरी, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के निदेशक विनय शुक्ला सहित विभिन्न शिक्षकों व प्रबंधकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें