फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाद के तीन नमूने भरे, एक दुकानदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबूराम मौर्य ने टीम के साथ शुक्रवार को परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद के तीन नमूने लिए गए, जबकि स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीम ने किसान सेवा केंद्र, प्रेमनगर चौराहा पर उर्वरक के आवंटन और वितरण की जांच की। पीओएस मशीन के अनुसार यहां 159 बोरी यूरिया और 170 बोरी एसएसपी का स्टॉक दर्ज मिला। स्टॉक की भौतिक स्थिति सही पाए जाने के साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए खाद के दो नमूने लिए गए।
इसके बाद टीम ने एम पैक्स खमरिया, परशुरामपुर का निरीक्षण किया। यहां 300 बोरी खाद उपलब्ध मिली और किसानों को उर्वरक वितरित किया जा रहा था। डीएओ ने किसानों से अनुदानित मूल्य पर खाद मिलने की जानकारी ली। निरीक्षण के समय तक 33 बोरी यूरिया वितरित की जा चुकी थी।
विज्ञापन

प्रजापति खाद भंडार, परशुरामपुर के निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण मिला। यहां से भी खाद का एक नमूना लिया गया। रजिस्टर अद्यतन नहीं मिलने पर डीएओ ने संबंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मदेरिया खाद भंडार, बरहपुर-परशुरामपुर में 200 बोरी यूरिया का स्टॉक मिला। वहीं जायसवाल खाद भंडार, बारह चौराहा पर 170 बोरी यूरिया भौतिक रूप से उपलब्ध पाई गई।
डीएओ ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री की जाए। स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखने और दुकान के बाहर मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिए गए नमूनों की जांच में गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें