दुबौलिया। थाना क्षेत्र में एक युवक गांव के ही बगल टाइल्स लगाने गया था। जहां युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। धरमूपुर गांव निवासी अंकुर (25) पुत्र रामखेलावन पड़ोस के गांव में टाइल्स (मार्बल) का काम करने गया था, वहां शुक्रवार की शाम काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी कर रही है ।संवाद