संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई से कस्बे में खलबली मची हुई है।
दो दिन पहले हुई कार्रवाई के बाद मिले इनपुट पर बृहस्पतिवार को राजस्व और नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने कई किराना की दुकानों पर छापा मारा। दो दुकानों से कुल तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया। दुकानदारों पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
एसडीएम विनोद कुमार पांडेय व ईओ संजय कुमार राव ने सुबह 11 बजे हर्रैया कस्बे में प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक को लेकर कई किराना दुकानों पर छाला मारा। कई अन्य दुकानों पर भी टीम पहुंची। मगर, छापे की खबर पहले ही पता चल जाने से सभी सजग हो गए।
ईओ ने बताया कि छापेमारी में कृष्ण मुरारी दुकान से एक क्विंटल व सुभाष दुकान से करीब दो क्विंटल पॉलिथीन पकड़ी गई। दुकानदारों पर 25-25 हजार रूपये जुर्माना भी ठोका है। कार्रवाई के समय शैलेंद्र सिंह, विकास वर्मा, करुणेश पांडेय, मनोज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इ