फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की उपेक्षा कर रही सरकार : लंबरदार

Fri, 11 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडेरवा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार बृहस्पतिवार को प्रदेश सचिव दीवान चंद्र पटेल का नामांकन कराने मुंडेरवा पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर किसानों की उपेक्षा कर रही है। किसान हित में एक भी कार्य नहीं किए जा रहे हैं। फसलों का न्यूनतम मूल्य भी निर्धारित नहीं किया जा रहा है। किसानों के सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
उन्होंने कहा कि किसान आज के दौर में बेचारा हो गया है। लागत के अनुसार गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए। सूखी लकड़ी का कीमत 800 रुपये प्रति क्विंटल है। वर्तमान में किसानों का मोह कृषि कार्य से भंग होता जा रहा है। पूरे प्रदेश के किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं, फिर भी नियंत्रित करने के लिए कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फसलों की सुरक्षा के लिए तारों का बाड़ा लगाने पर भी रोक दी गई है। प्रदेश में सहकारी गन्ना समितियों का चुनाव चल रहा है। भाकियू के प्रदेश सचिव दीवान चंद पटेल मुंडेरवा में डायरेक्टर पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस पद पर निर्वाचन के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाया जाएगा। इस अवसर पर अनूप चौधरी, सुभाष चंद्र, जनार्दन मिश्र, शोभाराम ठाकुर, सूर्य प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, रामचंद्र चौधरी, रामफेर चौधरी, नायब चौधरी आदि मौजूद रहे। ब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें