फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांधीनगर में मल्टी लेवल पार्किंग समेत तीन प्रस्ताव सौंपे

Sat, 06 Jul 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने नगर पालिका क्षेत्र में विकास के लिए तीन प्रस्ताव पेश किए। मालवीय रोड, सिविल लाइंस और गांधीनगर में मल्टी लेवल पार्किंग के लिए प्रस्ताव दिए। मुख्यमंत्री ने तीनों प्रस्तावों को स्वीकृत करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि नगर पालिका क्ष्रेत्र के समुचित विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी है। शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण के साथ ही सभासदों से विचार-विमर्श कर विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। बताया गया है कि शासन स्तर पर कई प्रस्ताव लम्बे हैं। उनके आगमन के साथ ही और तेजी से विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। मालवीय रोड के निर्माण हेतु प्रयास जारी है और स्टेशन रोड का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री को प्रस्ताव देते समय नगर पालिका के कार्यवाह अधिशासी अधिकारी सत्येन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें