बस्ती। शुक्रवार से हर्रैया विकास खंड में बिना मान्यता के चल रहे आठ विद्यालयों को बंद कराया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी हरैया बड़काऊ वर्मा ने बताया कि सीआरडी पब्लिक स्कूल साधूगंज नारायणपुर मिश्र, चंदन मॉडर्न पब्लिक स्कूल रमाया, रामकृष्ण एकेडमी केशवपुर, आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर लबदाहा, किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल केशवपुर, श्याम किशोर कृपा शंकर इंटर कॉलेज औरतोंदा, लाल बहादुर शास्त्री चिल्ड्रन एकेडमी नारायणपुर मिश्र, एक्सीलेंट चिल्ड्रन एकेडमी नारायणपुर मिश्र बंद कराए गए। बीईओ ने बताया कि पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था। संवाद