फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में थानेदार सहित तीन लाइन हाजिर

Tue, 19 Aug 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुलह कराने और छेड़खानी की शिकायत पर तत्परता न दिखाना सोनहा थाने के प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल और असनहरा चौकी इंचार्ज रितेश सिंह पर भारी पड़ गया। एसपी अभिनंदन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सोमवार को एचएसओ, चौकी प्रभारी और आरक्षी सुनील कुमार खरवार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तहरीर मिलने के बाद भी केस दर्ज कर कार्रवाई में तत्परता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि सोनहा थानाक्षेत्र की असनहरा पुलिस चौकी के एक गांव में गैर समुदाय के तीन युवकों पर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने चौकी व थाने पर की थी। लेकिन पुलिस ने प्रकरण में कोई फौरी कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर रविवार को हिन्दू संगठनों ने असनहरा पुलिस चौकी पर धरना शुरू कर दिया था। इसके बाद आनन-फानन में सोनहा थाने में केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद भी हिन्दू संगठन एसएचओ सोनहा व चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डटे थे। मौके पर मौजूद एएसपी ओपी सिंह व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था। सोमवार को एसपी ने थाना प्रभारी सोनहा, चौकी प्रभारी असनहरा और आरक्षी सुनील कुमार खरवार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें