कप्तानगंज। थाना क्षेत्र खजुहा गांव के पास बेकाबू बाइक की टक्कर से युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी प्रभुनाथ की बेटी रोशनी (23) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अयोध्या में कोचिंग करती है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह अयोध्या जाने के लिए खजुहा (रमवापुर) चौराहे पर खड़ी थी, तभी बस्ती की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने रोशनी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में रोशनी ,बाइक सवार अनिल विश्वकर्मा (28) व बाइक पर पीछे बैठे एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास लोग घायलों को सीएचसी कप्तानगंज ले गए, वहां से तीनों को कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद