कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के पास बुधवार की रात करीब 7:45 बजे प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक उसकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना के पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नासिक महाराष्ट्र से प्याज लादकर एक ट्रक पश्चिम की बंगाल जा रहा था। जैसे ही ट्रक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के पास पहुंचा, तभी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शिशुपाल, उसकी पत्नी अर्चना निवासी निमदापुर कानपुर देहात, लाल पुत्र लव कुश कटियार निवासी कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए।
महराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। ट्रक पलटने के बाद प्याज की बोरियों बिखर गईं। संवाद