फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरएसएस व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी, तीन पर केस दर्ज

Fri, 31 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी व वीडियो पोस्ट करने के दो अलग-अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में सुपेलवा निवासी शिवम मिश्रा ने तहरीर दी कि सरिता भारती नामक फेसबुक आईडी से एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें एक व्यक्ति पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने सरिता भारती फेसबुक आईडी यूजर व एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरे मामले में कल्चोलिया दुबौली दुबे निवासी पिन्टू सोनकर की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर ऐजाज खान उर्फ अज्जू भइया नाम से संचालित फेसबुक आईडी से आरएसएस और देश की आजादी को लेकर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट की गई। इसमें अपशब्दों का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें