रुधौली। थाना क्षेत्र के कस्बे में बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कस्बा रुधौली निवासी मैना देवी (65) पत्नी स्वर्गीय सुपारी बृहस्पतिवार की सुबह टहलने के लिए निकली थीं। बैंक चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।