भैरोपुर गोलीकांड के वांछित तीन और गिरफ्तार
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के भैरोपुर गांव में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया । घटना में शामिल चार नामजद व अन्य पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
आठ अक्तूबर को दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष की ओर से गोलियां चलाने का आरोप है। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण सहम गए थे। इस मामले में अब तब बीस लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि सात नामजद पुलिस की पकड़ से दूर थे। इनमें से रघुवर सिंह, राजकुमार सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रामानंद भारती ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना पर विवेचक अजय कुमार भारती ने पुलिस टीम के साथ छापा मार कर तीन आरोपियों को पकड़ा। संवाद