फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को चपेट में लिया

विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क के किनारे खड़ी कार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को चपेट में लिया
विज्ञापन

तीन लोग गंभीर रूप से चोटिहल, पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर (बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर कस्बे के रुधौली तिराहे से थोड़ी दूर पर बस्ती से डुमरियागंज की ओर आ रही अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को ठोकर मार दी। तीन लोग गंभीर रूप से चोटिहल हो गए, जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार को शाम 4:30 बजे तब हुई जब बस्ती की ओर से डुमरियागंज जा रही कार भानपुर कस्बे में रुधौली तिराहे के निकट पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित हो गई। हादसे में दो बाइक सवार युवक, एक पैदल चल रहे बुजुर्ग और दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसा होते ही सड़क पर भीड़ लग गई जिससे जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले लिया। जाम हटवाकर रास्ता साफ कराया। हादसे में गंभीर रूप से चोटिहल असगर अली 42 वर्ष निवासी नरखोरिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि पेल्हनी निवासी महबूब अली 65 वर्ष तथा सोनहा गांव निवासी 23 प्रदीप शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से डॉक्टरों ने घर भेज दिया गया। दो अन्य लोग को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें