फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 25 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1072 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार की देर रात 41 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 692 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक्टिव केस 347 हैं। जबकि मृतकों की संख्या 33 हो गई है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना के अब तक 1072 मामले सामने आए हैं। प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिले में 213 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक कंटेंमेंट जोन सदर क्षेत्र में 141, जबकि हर्रैया में 46, भानपुर में 18 व रुधौली में आठ स्थान हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। डीएम ने बताया कि अब तक 38647 नमूने एकत्रित कराकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 38069 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इसमें 36954 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अब तक 588 के रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को 1263 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें