फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में आरएसएस सह जिला कार्यवाह सहित तीन घायल

Sun, 30 Jun 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ी कार में गोरखपुर से आ रही कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

घायलों को अयोध्या जिला अस्पताल में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर खड़ी कार में दूसरी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार में सवार आरएसएस सह जिला कार्यवाह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हर्रैया क्षेत्र के मदही गांव निवासी प्रमोद पांडेय (सह जिला कार्यवाह हर्रैया) शनिवार को अपनी कार से किसी काम से बच्चों के साथ अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार संसारीपुर चौराहे पर खड़ी थी, तभी गोरखपुर की तरफ से आई लग्जरी कार ने पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में 40 वर्षीय प्रमोद पांडेय, वैभव पांडेय (10), अनुभव पांडेय (8) पुत्र प्रमोद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। तीनों लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

...
क्षेत्रीय लोगों ने फ्लाईओवर बनवाने की उठाई मांग
फोरलेन स्थित संसारीपुर चौराहा हादसों के लिए अतिसंवेदनशील बनता जा रहा है। इसी चौराहे पर पांच दिन में चार मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को भी दो कार की टक्कर में कई लोग घायल हुए। क्षेत्र के लोग चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे हैं। समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी, राजेश ओझा, राम सिंगार ओझा, आदित्य तिवारी, राहुल त्रिपाठी आदि ने बताया कि वह लोग फ्लाईओवर की मांग पूरी कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें