फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस ट्रेलर से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अनियंत्रित बस ट्रेलर से टकराई, तीन घायल
विज्ञापन

दुधौरा कटरी गांव के पास हुआ हादसा, मौके से फरार हो गया ट्रेलर चालक
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र हाईवे पर दुधौरा कटरी गांव के पास शनिवार को सड़क क्रास कर दूसरी लेन में जाने के लिए अचानक एक सीमेंट लदे ट्रेलर के चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया, तभी हरियाणा से बिहार जा रही सवारियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। ठोकर लगने के बाद ट्रेलर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गया, और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बस में सवार धर्ममती (36) पत्नी रमाकांत गौतम निवासी नौगांव थाना मेहदावल, जिला संतकबीरनगर, बाबा सरदार (45) व पप्पी सरदार (38) पुत्र भीष्म सिंह निवासी सोनीपत (हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि ट्रेलर और बस की टक्कर हुई थी। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। बाकी यात्रियों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें