फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीमा योजनाओं से तीन परिवारों को मिले दो-दो लाख के चेक

विज्ञापन
बीमा योजना के लाभार्थी को चेक सौंपते बैंक अ​धिकारी स्रोत विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बन रही हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुंडेरवा शाखा से जुड़े तीन बीमाधारकों के नामित परिजनों को दो-दो लाख रुपये के बीमा क्लेम के चेक दिए गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जगदीशपुर मुंडेरवा निवासी रानी और मुंडेरवा निवासी बेबी को दो-दो लाख रुपये दिए गए। वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ग्राम लगुनही, पोस्ट एकडंगी निवासी श्यामलाल के परिजन को भी दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद्र चौधरी ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

इस दौरान सहायक प्रबंधक श्रीनिवास चंद्र और शाखा प्रबंधक संजीत कुमार मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने दोनों बीमा योजनाओं की उपयोगिता बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ये योजनाएं परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने लोगों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने और इनके प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में सीएसपी संचालक सुरेंद्र कुमार चौधरी, अजय कुमार, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, बैंक मित्र उमाकांत गोस्वामी, बैंक सखी रीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें