फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री हुए हलकान

Tue, 24 Feb 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। महानगरों से आने वाली होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नौ घंटे की देरी से आई। सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने वाली मुंबई-गोरखपुर होली स्पेशल और नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है घर आने वाले परदेसियों की भीड़ भी ट्रेनों में खूब बढ़ती जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन बीस फरवरी से शुरू कर दिया गया है, लेकिन ट्रेनें इतना लेट चल रही है कि यात्री समय से घर नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें तरह-तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार जो होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही है, उनमें मुंबई-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:55 बजे पहुंचने का समय था, लेकिन नाै घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4:50 बजे स्टेशन पर आई। इसी तरह नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल 6:30 घंटे, पूणे-गोरखपुर होली स्पेशल पांच घंटे, दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल चार घंटे, मुंबई होली स्पेशल पांच घंटे, गांधीधाम एक्सप्रेस तीन घंटे और गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही है।
रेलवे प्रशासन की ओर से ग्वालियर बरौनी, बाघ एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। होली स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री सूर्यभान चौधरी ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से मुंबई से चली है, लेकिन रास्ते में जगह-जगह रुकने के कारण नाै घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ रेलवे प्रशासन की ओर से होली के चलते यात्रियों को सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, जिसके चलते अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है, कभी-कभार मार्ग में रेल पटरियों मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन लेट हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें