फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sun, 19 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को जनपद के सभी विकास खंडों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन सत्र में डायट प्राचार्य एवं एडी बेसिक, बस्ती मंडल संजय शुक्ल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर शिक्षा को प्रभावी बनाना है। नोडल प्रवक्ता अमन सेन ने कहा कि शिक्षा को रोचक और जीवंत बनाने के लिए खेल-गतिविधियों, कमजोर बच्चों की सहायता और शिक्षा को आजीविका से जोड़ने की दिशा में काम करना होगा।
शनिवार को पैरा ओलंपिक खिलाड़ी विषय पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्राथमिक स्तर से अभिषेक त्रिपाठी (दुबौलिया ब्लॉक) और उच्च प्राथमिक स्तर से अनामिका सिंह (साऊंघाट ब्लॉक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डायट प्राचार्य संजय शुक्ल ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। निर्णायक मंडल में जीजीआईसी की प्रवक्ता अंजू और वीणा, तथा जीआईसी के प्रवक्ता सुशील शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें