बस्ती। स्वाट टीम एवं छावनी थाना पुलिस की टीम ने जाली नोटों के धंधे में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीनों को न्यायालय में पेश कर वहां से उन्हें जेल भेज दिया। एसपी डॉ. यशवीर ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की है। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि जाली नोटों के मुद्रण, परिवहन और परिचालन के मामले में तीनों आरोपी वर्ष 2025 में पकड़े गए थे। मुकदमे के आधार पर जंगबहादुर पटेल (51) निवासी करनपुर थाना धनघटा, शिव कुमार कन्नौजिया (35) निवासी गगरागाड़, थाना धनघटा, राजकुमार गुप्ता निवासी महुली बाजार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध 15 मई 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके बाद तीनों को ग्राम महादेवा के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी शेषनाथ यादव, उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव आदि शामिल रहे।