फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खरथुआ में आग लगने से तीन मवेशियों की मौत

Tue, 11 Mar 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इससे दो भैंस, एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। पशुओं का चारा भी जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव में राम शंकर के घर में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर बड़ी अनहोनी को रोक दिया, मगर तब तक दो भैंस, एक गाय व पशुओं के लिए रखा चारा जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें