फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 03 Feb 2017 11:43 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
हरैया विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने सांसद हरीश द्विवेदी के साथ नामाकंन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा के दो और सपा से एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। जबकि 57 लोगों ने प्रत्याशिता फॉर्म लिए हैं। अब तक चार नेताओं ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व हर्रैया विधायक राजकिशोर सिंह सपा उम्मीदवार के तौर पर भाई ब्रजकिशोर सिंह डिंपल, जिला पंचायत अध्यक्ष व बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह शानू, खादिम हुसैन के साथ पर्चा दाखिल किए। दोपहर में सदर से भाजपा प्रत्याशी दयाराम चौधरी तथा हर्रैया से भाजपा उम्मीदवार अजय सिंह भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी, पार्टी जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, त्रयंबकनाथ पाठक के साथ नामांकन किए। सभी प्रत्याशियों ने तीन-तीन सेटों में पर्चे भरे हैं। शुक्रवार को 57 पर्चे प्रत्याशियों ने लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक अब तक हर्रैया विधान सभा क्षेत्र के लिए कुल 11, कप्तानगंज के लिए सात, रूधौली के लिए 16, बस्ती सदर के लिए 14 तथा महादेवा (अ0जा0) विधान सभा क्षेत्र के लिए नौ नामांकन पत्रों का वितरण हुआ है। चुनाव आयोग की कड़ाई के चलते सभी उम्मीदवार सादगी से कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन किया। राजकिशोर सिंह के समर्थक जिला पंचायत के पास स्थित कार्यालय के पास ही रुके रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह शास्त्री चौक पर जमा रहा। सलिल कुमार सिंह, सोनू, धीरेंद्र पांडेय, विनय कुमार पाल, अंबरीश उपाध्याय आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें