फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दरवाजे पर बंधी थीं तीन भैंस, पिकअप पर लाद ले गए चोर

Tue, 17 Dec 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत गांव में रविवार रात दरवाजे के सामने बंधी तीन भैंस पिकअप पर चोर लाद ले गए। आहट पाकर पशु पालक ने पीछा किया मगर वे तेजी से वाहन लेकर भाग गए। तत्काल इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ करके लौट गई।
विज्ञापन

वहां के मुनिराम यादव ने तहरीर दी है कि रोज की भांति वह और उनका परिवार खाना खाकर घर में सोया था। रात लगभग 11:30 बजे खटपट की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा कि कुछ लोग दरवाजे पर बंधी तीन भैंस चोरी कर ले जा रहे हैं। उनका पीछा करते हुए गांव के उत्तर तरफ गोपियापार बढ़नी मार्ग पर स्थित सागौन के बाग के पास तक गए। वहां वे लोग भैंस को पिकअप लादकर ले जा जा रहे थे। आवाज दी तो चोरों ने वाहन तेजी से मोड़ दिया। वाहन गोटवा की तरफ तेजी से लेकर भाग निकले। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें