दुबौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में लकड़ी हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सिकटिहवा गांव में रविवार को दिन में करीब दस बजे लकड़ी हटाने को लेकर गांव की मिसलावती देवी और अमित के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ संध्या रानी तिवारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।