फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज हत्या के दो मामलों में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर व सोनहा थानाक्षेत्र में दहेज उत्पीड़न व विवाहिता की हत्या के दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के चौबाह में सात माह की गर्भवती की 17 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि 24 मई 2021 को पुत्री की शादी अवधेश कुमार से की की। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि 17 अक्तूबर की रात लगभग डेढ़ बजे उसे फंदा लगाकर मार दिया गया। मृतका गर्भवती थी, जिसके गर्भ में सात माह के बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने पति व ससुर पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी कलवारी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी को सौंपी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला सोनहा थाना क्षेत्र का है। मृतका आलिया के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़ौंगी निवासी मजहर अली से उसकी बेटी की 13 नवंबर 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए प्रताड़ित हो रही थी। प
विज्ञापन

ति ने पांच लाख रुपये की मांग की। 20 अक्तूबर की शाम लगभग 7:30 बजे उसकी मौत की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा गया कि आलिया का शव घर के बरामदे में पड़ा था और गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने मजहर अली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना क्षेत्राधिकारी रुधौली के निर्देशन में की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें