कप्तानगंज(बस्ती)। थाना क्षेत्र के हरदी चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।आसपास के लोगो ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात थाना क्षेत्र के खखरी गांव निवासी अखिलेश, सूरज सहित तीन युवक एक ही बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। हरदी स्थित बिजली उपकेंद्र से आगे पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। पुलिस ने कार की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया दुर्घटना वाली कार की तलाश की जा रही है। संवाद