फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर सांड़ से टकरा कर बाइक सवार तीन घायल

Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के रमहटिया गांव के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे फोरलेन पर सांड़ से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण एक को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया गया। बाकी मामूली रूप से चोटिल दो लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान सुनील (18), बालचंद्र (17) और सुखराम (22) निवासी गंगापुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। तीनों लोग एक बाइक से अपने घर गंगापुर जा रहे थे। अचानक सड़क पर सांड़ आ जाने से टकरा गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें