फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार,सामान बरामद

Sun, 12 Jan 2025 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। बैटरी चोरों को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के भैसा पांडेय गांव स्थित स्वस्तिक मार्का भट्ठे से आठ जनवरी को ट्रैक्टर की बैटरी एवं पटिया चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

भट्ठे के मुंशी राम उजागिर विश्वकर्मा ने मुंडेरवा पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी द्बारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बरडाड़ सुकालीपुरवा के पास तीन संदिग्ध लोग हैं। मौके पर पहुंचे तो तीनों भागने लगे। इनकी पहचान परविन्दर (22) ऊर्फ छोटू, राजकुमार निवासी भैसा पांडेय तथा उदय शंकर चौधरी निवासी सुकाली पुरवा बरडाड़ के रूप में हुई। इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें