फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोटो स्टूडियो में चोरी के मामले में केस दर्ज

Sun, 12 Jan 2025 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। पिपरा जप्ती स्थित एक स्टूडियो में चोरी की घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरा जप्ती निवासी शिवम चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उन्होंने गांव में ही फोटो स्टूडियो खोल रखी है। उनकी दुकान पर अंकित गौतम निवासी संसारपुर थाना वाल्टरगंज का ई-रिक्शा चार्जिंग पर रोज की तरह नौ जनवरी की रात भी लगा था। दुकान बंद कर वह घर चले गए। 10 जनवरी की सुबह सात बजे जानकारी मिली कि दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर सामान उठा ले गए। दुकान पर पहुंचने पर देखा कि ई-रिक्शा की चार बैटरी, चार्जर, वीडियो कैमरा, होम थियेटर, दो स्पीकर आदि चोर चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें