फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के तीन नशीला पाउडर और गांजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पाउडर और गांजा के साथ महाराष्ट्र के तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

महाराष्ट्र के वासिम जिले के तीनों आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाराष्ट के वासिम जिले के रहने वाले तीन युवकों को मुंडेरवा पुलिस व एंटी नॉरकोटिक्स की टीम ने पांच किलो गांजा व नशीली गोलियां व पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों अलग-अलग जिलों में घूम-घूमकर गांजा बेचने के साथ ही नशीली गोलियों की मदद से जहरखुरानी की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते थे। एक दिन पहले गोरखपुर से मुंडेरवा बस्ती पहुंचे थे। तीनों का आपराधिक इतिहास खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव के अनुसार थाना प्रभारी बृजेश प्रसाद पटेल व एंटी नॉरकोटिक्स प्रभारी योगेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को शनिवार को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान महाराष्ट्र प्रांत के जनपद वासिम, थाना वासिम के पांडो उमरा तांडरी सेवरी निवासी पुजांजी भगवान नरवाडे, विट्ठल भिखा शिंदे व अनिल गजभार के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि तीनों यहां आने की कोई सटीक वजह नहीं बता सके। संदेह के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो इनके कब्जे से पांच किलो गांजा 87, अल्प्राजोलम नशीला पाउडर बरामद किया गया। तीनों के खिलाफ मुंडेरवा थाने में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें