फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक से नौ बंडल सरिया चोरी कर बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ट्रक से सरिया चोरी कर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर बेचने के मामले में हर्रैया पुलिस ने ट्रक चालक, खलासी और दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नौ बंडल सरिया, 11 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। गैलेंट इस्पात लिमिटेड के एचआर ने एक अक्तूबर को हर्रैया थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी के ट्रक चालक रास्ते में लदी सरिया के कुछ बंडल उतारकर बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों पर बेच देते हैं। कंपनी की ओर से एक ट्रक की निगरानी की गई तो बिहरा के सामने स्थित एक दुकान पर नौ बंडल सरिया उतारे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे बिहरा-सेमरहिया मोड़ स्थित दुकान से गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के जयराम तिवारी पुरवा निवासी हरिओम तिवारी (23), मदारपुर निवासी रोहित तिवारी (26) और हर्रैया क्षेत्र के तेनुआ निवासी दुकान संचालक रामकेवल (52) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें