फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हिरासत में लिए गए जुलूस में असलहा लहराने वाले...हिंदू संगठन आग बबूला

Sat, 06 Sep 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज में विवादित गेट उतरवाती पुलिस- संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। कस्बे में निकाले गए ईद-ए-मीलादुन्नबी के जुलूस में शस्त्र लहराने का मामला सामने आया है। साथ ही फिलिस्तीन से संबंधित नारे और तस्वीर छपा गेट बनाने को लेकर भी माहौल गरम होने लगा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने शस्त्र लहरा रहे युवकों को हिरासत में ले लिया। गेट भी तत्काल हटवाकर मामले को तूल पकड़ने से पहले दबा दिया। उधर, खबर मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि शांति पूर्वक जुलूस और अन्य आयोजन संपन्न कराए गए। खुराफात करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
लोगों ने बताया कि जब जुलूस श्रीपालपुर से होते हुए वापस मदरसा में दाखिल हो रहा था तो कुछ युवक तलवार हवा में लहराने लगे। उसी समय खबर मिली कि जुलूस के स्वागत में लगाए गए गेट पर फिलिस्तीन से संबंधित नारे लिखे हुए हैं। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने दोनों गेट को तत्काल हटवाया और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हिन्दू संगठनों का कहना था कि कभी इस तरह से कस्बे में गेट नहीं बनाए गए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पहुंच गए और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को चेतावनी दी। सीओ सदर ने बताया कि प्रतिबंधित शस्त्र प्रदर्शन में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिन्दू संगठन की तरफ से अजय मिश्रा, दुर्गेश कुमार यादव, दुर्गेश भारतवंशी, आर्य सोनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें