फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेलकूद में पकड़ी-जप्ती के खिलाड़ी अव्वल

विज्ञापन
विद्यालय के ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित स्रोत विद्यालय - फोटो : samvad
विज्ञापन
पैकोलिया। गौर ब्लॉक के कवलसिया में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पकड़ी-जप्ती के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की सभी 13 न्याय पंचायतों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पैकोलिया न्याय पंचायत की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी-जप्ती की टीम ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर बालक-बालिका वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो बालक-बालिका वर्ग में शायरा, कबड्डी बालिका वर्ग में अंशिका यादव, 100 मीटर दौड़ में आशा, 200 मीटर दौड़ में प्रियांशी और 400 मीटर दौड़ में मानसी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर विजयी प्रतिभागियों का प्रधानाध्यापक उमा पांडेय, रजनीश सिंह और खेल शिक्षक पुरुषोत्तम वर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें